Friday, August 29, 2008

मुचुअल फंड 700.60 करोड़ रुपये के शेयर का विक्रेता - अगस्त 29 , 2008

हिन्दी रूपान्तर
मुचुअल फण्ड ने बुधवार 27 अगस्त 2008 को को 1.40 करोर रुपये के शेयर ख़रीदे जबकि उसकी तुलना में मंगलवार 26 अगस्त 2008 को 87.10 करोर रुपये के शेयर ख़रीदे थे । मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो 27 अगस्त 2008 को 1.40 करोर रुपये पर 415.40 करोर रूपये की कुल खरीद और 414 करोर रुपये की कुल बिक्री का परिणाम था । उस दिन 30 -शेयर बी एस सी सेन्सेक्स 14296.79 रुपये पर 185.43 बिन्दु या 1.28% गिरा । मुचुअल फंड इस महीने 27 अगस्त 2008 तक 700.60 करोड़ रुपये के शेयर का विक्रेता बना ।

English Translation

Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 1.40 crore on Wednesday, 27 August 2008, compared to their buying of Rs 87.10 crore on Tuesday, 26 August 2008. MFs' net inflow of Rs 1.40 crore on 27 August 2008 was a result of gross purchases Rs 415.40 crore and gross sales Rs 414 crore. The 30-share BSE Sensex lost 185.43 points or 1.28% at 14296.79 on that day. MFs were net sellers of shares worth Rs 700.60 crore in this month, till 27 August 2008.

Thursday, August 21, 2008

मुचुअल फंड द्वारा शेयर की बिक्री - अगस्त 21 , 2008

हिन्दी रूपान्तर
मुचुअल फंड ने मंगलवार , 19 अगस्त 2008 को 136.30 करोड़ के शेयर बेचे जबकि इसकी तुलना में सोमवार 18 , 2008 को उसका ओउत्फ्लो 8.10 करोड़ रूपये था । 50 दिनों के अन्दर मुचुअल फंड ने सीमांत रूप से सामान खरीददारी की । मुचुअल फंड का नेट औत्फ़्लव 19 अगस्त 2008 को 136.30 करोर रुपये पर 401.60 करोर रूपये की कुल खरीद और 537.90 करोर रुपये की कुल बिक्री का परिणाम था । बी एस सी सेंसेक्स उस दिन 14,543.73 पर 101.93 बिन्दु या 0.7% था । मुचुअल फंड ने इस महीने 19 अगस्त 2008 तक 963.80 करोर रुपये के शेयर बेचे ।

English Translation

Mutual funds sold shares wroth a net Rs 136.30 crore on Tuesday, 19 August 2008, compared to their outflow of Rs 8.10 crore on Monday, 18 August 2008. It was a fifth day in a row that mutual funds were net sellers in equities. Mutual funds' net outflow of Rs 136.30 crore on 19 August 2008 was a result of gross purchases Rs 401.60 crore and gross sales Rs 537.90 crore. The BSE Sensex lost 101.93 points or 0.7% to 14,543.73 on that day on weak global cues.Mutual funds sold shares worth a net Rs 963.80 crore this month, till 19 August 2008.

Tuesday, August 12, 2008

मुचुअल फंड 417.40 करोड़ शेयर का खरीददार - अगस्त 12 , 2008

हिन्दी रूपान्तर
मुचुअल फंड ने शुक्रवार , 8 अगस्त 2008 को 131.30 करोड़ के शेयर ख़रीदे जबकि इसकी तुलना में ब्रहास्पत्वार 7 अगस्त 2008 को 22 करोड़ रूपये के शेयर बेचे थे । मुचुअल फंड का नेट औत्फ़्लव 8 अगस्त 2008 को 131.30 करोर रुपये पर 444.70 करोर रूपये की कुल खरीद और 576 करोर रुपये की कुल बिक्री का परिणाम था । शेयर - 30 बी एस सी सेंसेक्स उस दिन 15,167.82 पर 50.57 बिन्दु या 0.33% था । मुचुअल फंड इस महीने 8 अगस्त 2008 तक 417.40 करोड़ शेयर के खरीददार बना ।

English Translation

Mutual funds (MFs) sold shares worth a net Rs 131.30 crore on Friday, 8 August 2008, compared to their selling of Rs 22 crore on Thursday, 7 August 2008. MFs' net outflow of Rs 131.30 crore on 8 August 2008 was a result of gross purchases Rs 444.70 crore and gross sales Rs 576 crore. The 30-share BSE Sensex rose 50.57 points or 0.33% at 15,167.82 on that day. MFs were net sellers of shares worth Rs 417.40 crore in this month, till 8 August 2008.

Saturday, August 9, 2008

मुचुअल फंड के द्वारा शेयर की खरीददारी - अगस्त 09 , 2008

हिन्दी रूपान्तर
मुचुअल फंड ने 7अगस्त 2008 को 22 करोड़ के शेयर ख़रीदे जबकि इसकी तुलना में मंगलवार 6 अगस्त 2008 को 383.30 करोड़ रूपये के शेयर बेचे थे । मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो 7 अगस्त 2008 को 22 करोर रुपये पर 463 करोर रूपये की कुल खरीद और 485 करोर रुपये की कुल बिक्री का परिणाम था । शेयर - 30 बी एस सी सेंसेक्स उस दिन 15,117.25 पर 43.71 बिन्दु या 0.29% था । मुचुअल फंड इस महीने 7 अगस्त 2008 तक 286.10 करोड़ शेयर के खरीददार बना ।

English Translation

Mutual funds (MFs) sold shares worth a net Rs 22 crore on 7 August 2008, compared to their selling of Rs 383.30 crore on 6 August 2008. MFs' net outflow of Rs 22 crore on 7 August 2008 was a result of gross purchases Rs 463 crore and gross sales Rs 485 crore. The 30-share BSE Sensex rose 43.71 points or 0.29% at 15,117.25 on that day. MFs were net sellers of shares worth Rs 286.10 crore in this month, till 7 August 2008.

Friday, August 1, 2008

मुचुअल फंड द्वारा शेयर की खरीददारी - अगस्त 01 , 2008

हिन्दी रूपांतर
मुचुअल फंड ने बुधवार 30 जुलाई 2008 को 690.30 करोड़ के शेयर ख़रीदे जबकि इसकी तुलना में मंगलवार 29 जुलाई 2008 को 249.40 करोड़ रूपये के शेयर बेचे थे । मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो 30 जुलाई 2008 को 690.30 करोर रुपये पर 1147.70 करोर रूपये की कुल खरीद और 457.40 करोर रुपये की कुल बिक्री का परिणाम था । शेयर - 30 बी एस सी सेंसेक्स उस दिन 14,287.21 पर 495.67 बिन्दु या 3.59% था । मुचुअल फंड इस महीने 30 जुलाई 2008 तक 1223.80 करोड़ शेयर के खरीददार बना ।

English Translation

Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 690.30 crore on Wednesday, 30 July 2008, compared to their selling of Rs 249.40 crore on Tuesday, 29 July 2008. MFs' net inflow of Rs 690.30 crore on 30 July 2008 was a result of gross purchases Rs 1147.70 crore and gross sales Rs 457.40 crore. The 30-share BSE Sensex jumped 495.67 points or 3.59% at 14,287.21 on that day. MFs were net buyers of shares worth Rs 1223.80 crore in this month, till 30 July 2008.

Saturday, June 28, 2008

मुचुअल फंड जून 2008 में 2884 करोर रुपये के शेयर का खरीददार - June 28, 2008

हिन्दी रूपांतर
मुचुअल फंड ब्रहस्पतिवार 26 जून 2008 को 276.10 करोर के शेयर की बिक्री की जबकि उसकी तुलना में बुधवार 25 जून 2008 को 324.70 करोर रुपये के ज्यादा शेयर बेचे थे। मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो ब्रहस्पतिवार 26 जून 2008 को 276.10 करोर रुपये पर 1067.30 करोर रुपये की कुल खरीद और 791.20 करोर रूपये की कुल बिक्री का परिणाम था । उस दिन सेंसेक्स 14,421.82 से 201.75 बिन्दु या 1.42% प्राप्त हुआ। मुचुअल फंड ने इस महीने समान वास्तविक खरीद की । उसने 26 जून 2008 तक , 2884.40 करोर रुपये के शेयर की खरीददारी की
English Translation
Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 276.10 crore on Thursday 26 June 2008 compared to their buying of Rs 324.70 crore on Wednesday, 25 June 2008. MFs' net inflow of Rs 276.10 crore on Thursday 26 June 2008 was a result of gross purchases Rs 1067.30 crore and gross sales Rs 791.20 crore. Sensex gained 201.75 points or 1.42% at 14,421.82 on that day. MFs were net buyers of shares worth Rs 2884.40 crore in this month, till 26 June 2008.

Friday, June 27, 2008

मुचुअल फंड के शेयर की खरीददारी - June 27, 2008

हिन्दी रूपांतर

मुचुअल फंड बुधवार 25 जून 2008 को 324.70करोर के शेयर की बिक्री की जबकि उसकी तुलना में मंगलवार 24 जून 2008 को 211.30 करोर रुपये के ज्यादा शेयर बेचे थे। मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो बुधवार 25 जून 2008 को 324.70 करोर रुपये पर 976.20 करोर रुपये की कुल खरीद और 651.50 करोर रूपये की कुल बिक्री का परिणाम था । उस दिन सेंसेक्स 14,220.07 से 113.49बिन्दु या 0.80% प्राप्त हुआ। मुचुअल फंड ने इस महीने समान वास्तविक खरीद की । उसने 25 जून 2008 तक , 2608.30 करोर रुपये के शेयर की खरीददारी की ।

English Translation
Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 324.70 crore on Wednesday 25 June 2008 compared to their buying of Rs 211.30 crore on Tuesday, 24 June 2008. MFs' net inflow of Rs 324.70 crore on Wednesday 25 June 2008 was a result of gross purchases Rs 976.20 crore and gross sales Rs 651.50 crore. Sensex gained 113.49 points or 0.80% at 14,220.07 on that day. MFs were net buyers of shares worth Rs 2608.30 crore in this month, till 25 June 2008.

Thursday, June 26, 2008

मुचुअल फंड द्वारा शेयर की खरीद व बिक्री - June 26, 2008

हिन्दी रूपांतर

मुचुअल फंड मंगलवार 24 जून 2008 को 211.30 करोर के शेयर की बिक्री की जबकि उसकी तुलना में सोमवार 23 जून 2008 को 36.50 करोर रुपये के ज्यादा शेयर बेचे थे। मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो मंगलवार 24 जून 2008 को 211.30 करोर रुपये पर 637.30 करोर रुपये की कुल खरीद और 426 करोर रूपये की कुल बिक्री का परिणाम था । उस दिन सेंसेक्स 14,106.58 से 186.74 बिन्दु या 1.31% नष्ट हुआ। मुचुअल फंड ने इस महीने समान वास्तविक खरीद की । उसने 24 जून 2008 तक , 2283.60 करोर रुपये के शेयर की खरीददारी की ।

English Translation.
Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 211.30 crore on Tuesday 24 June 2008 compared to their buying of Rs 36.50 crore on Monday, 23 June 2008. MFs' net inflow of Rs 211.30 crore on Tuesday 24 June 2008 was a result of gross purchases Rs 637.30 crore and gross sales Rs 426 crore. Sensex lost 186.74 points or 1.31% at 14,106.58 on that day. MFs were net buyers of shares worth Rs 2283.60 crore in this month, till 24 June 2008.

Wednesday, June 25, 2008

मुचुअल फंड द्वारा शेयर की खरीददारी - June 25, 2008

हिन्दी रूपांतर

मुचुअल फंड 23 जून 2008 को 36.40 करोर के शेयर की बिक्री की जबकि उसकी तुलना मैं शुक्रवार 20, जून 2008 को 215.60 करोर रुपये के ज्यादा शेयर बेचे थे। मुचुअल फंड का नेट इनफ्लो सोमवार 23 जून 2008 को 36.40 करोर रुपये पर 520.70 करोर रुपये की कुल खरीद और 484.30 करोर रूपये कुल बिक्री का परिणाम था । उस दिन सेंसेक्स 14,293.32 से 227.97 बिन्दु या 1.91% नष्ट हुआ ।
मुचुअल फंड ने इस महीने समान वास्तविक खरीद की । उसने 23 जून 2008 तक , 2072.30 करोर रुपये के शेयर की खरीददारी की ।

English Translation.
Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 36.40 crore on 23 June 2008 compared to their buying of Rs 215.60 crore on Friday, 20 June 2008. MFs' net inflow of Rs 36.40 crore on Monday 23 June 2008 was a result of gross purchases Rs 520.70 crore and gross sales Rs 484.30 crore. Sensex lost 277.97 points or 1.91% at 14,293.32 on that day. MFs were net buyers of shares worth Rs 2072.30 crore in this month, till 23 June 2008.

Thursday, June 19, 2008

टाटा ने चीन की कम्पनी के शेयर खरीदे - June 19, 2008

हिन्दी रूपांतर


मुम्बई। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख निजी कम्पनी टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने चीन की कम्पनी चाइना इंटरप्राइजेज कम्युनिकेशंस लिमिटेड (सीईसी) में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि सौदे में शामिल रकम का खुलासा नहीं किया गया है।

टाटा कम्युनिकेशंस ने आज यहां बताया कि सीईसी में चीन के वित्तीय संस्थान सीआईसीटीआईसी ग्रुप, असेटस् सुपरविजन एंड एडमिनिस्ट्रेशन कमीशन और सीई-एससीएम के शेयर हैं। सीईसी मूल रूप से पेईचिंग की कम्पनी है जो फोन सेवाएं प्रदाता है। इसे हाल में हीआईपी-वीपीएनके लिए लाइसेंस दिया गया है।

कम्पनी ने कहा है कि इस समझौते को अभी चीन सरकार और नियामक संस्था का अनुमोदन मिलना बाकी है।

English Translation
Mumbai: Telecom solutions provider Tata Communications on Wednesday said it would acquire 50 per cent stake in China Enterprise Communications (CEC) for an undisclosed amount.

"Through the cooperation with Tata Communications we will focus on the development of the domestic market to provide high quality networking service to multinationals as well as domestic enterprises in China," CEC President and CEO Zhu Jianhua said.

CEC has a network reach throughout China with no regional restrictions on its service capabilities. CEC provides VPN connectivity

Friday, June 13, 2008

मुचुअल फंड द्वारा शेयर की खरीदारी - जून 13 , 2008

हिन्दी रूपांतर
मुचुअल फंड ने 11 जून 2008 को 320.40 करोर रूपये के शेयर ख़रीदे , जबकि मंगलवार , 10 जून 2008 को 151.60 करोर रुपये के शेयर बेचे। बुधवार 11 जून 2008 , को मुचुअल फंड का नेट इन्फ्लो 320.40 करोर, 792.30 करोर की कुल खरीद और 471.90 कुल बिक्री का परिणाम था । उस दिन सेंसेक्स 15,185.32 पर 296.07 पॉइंट या 1.99% बड़ा था । मुचुअल फंड इस महीने , 11 जून 2008 तक 894.90 करोड़ रूपये के शेयर के खरीददार रहे ।
English Transaction
Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 320.40 crore on 11 June 2008 compared to their selling of Rs 151।60 crore on Tuesday, 10 June. MFs' net inflow of Rs 320.40 crore on Wednesday 11 June 2008 was a result of gross purchases Rs 792.30 crore and gross sales Rs 471.90 crore. Sensex rose 296.07 points or 1.99% at 15,185.32 on that day. MFs were net buyers of shares worth Rs 894.90 crore in this month, till 11 June 2008.

Friday, June 6, 2008

मुचुअल फंड अपने क्रय को बनाए रखना चाहते है - June 6, 2008

हिन्दी रूपांतर
मुचुअल फंड के बिकने वाली शेयर की मान्यता का एक शुद्ध मुल्ये बुधवार 4 जून 2008 को 185.30 करोड़ था परन्तु क्रय मुल्ये को उनके बराबर करने के लिए मंगलवार 3 जून 2008 को मुल्ये 124.10 करोड़ कर दिया गया। मुचुअल फंड का शुद्ध अंतर्वाह मुल्ये बुधवार 4 जून 2008 को 185.30 करोड़ था एक परिणाम से पूरा क्रय मुल्ये 886.60 करोड़ और पूरा विक्रय मुल्ये 701.30 करोड़ हो गया। सेंसेक्स में उस दिन गिराव बिन्दु 447.77 और 2.81पर 15,514.79 हो गया।

English Translation
Mutual funds (MFs) bought shares worth a net Rs 185.30 crore on Wednesday 4 June 2008 compared to their buying of Rs 124.10 crore on Tuesday, 3 June 2008. MFs' net inflow of Rs 185.30 crore on Wednesday 4 June 2008 was a result of gross purchases Rs 886.60 crore and gross sales Rs 701.30 crore. Sensex tumbled 447.77 points or 2.81% at 15,514.79 on that day.

Friday, April 11, 2008

शेयर बाजार अच्छी बढ़त पर बंद

फरवरी माह के औद्योगिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने की खबर का फायदा उठाते हुए शेयर बाजार आज अच्छी बढ़त पर बंद हुए। इसे अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों से भी मजबूती के समाचार मिले और इसका असर भी बाजारों पर दिखाई दिया। हालांकि महंगाई की दर 29 मार्च को खत्म सप्ताह में 7.41 फीसदी तक बढ़ जाने के समाचारों ने इस मजबूती को कुछ कम किया। सेंसेक्स आज 112 और निफ्टी 44 अंक ऊपर बंद हुआ। शेयर बाजारों में आज पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्रों में मजबूत खरीद रही।

फरवरी माह के लिए औद्योगिक वृद्धि के आंकड़े आज आ गए जोकि काफी अच्छे रहे। फरवरी में औद्योगिक वृद्धि 5.3 प्रतिशत से बढ़कर 8.6 प्रतिशत हो गई है जबकि बाजार को इसके 7.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान था।

दूसरी ओर महंगाई की दर एक बार फिर बढ़ी है। 29 मार्च को खत्म हफ्ते में यह दर सात फीसदी से बढ़ते हुए 7.41 फीसदी हो गई हैं। यह बाजार की उम्मीद से काफी ज्यादा है। हालांकि इसका तेज असर बाजार में देखने को नहीं मिला।

आज देश के शेयर बाजारों को वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले। जहां कल अमेरिकी बाजार ऊपर बंद हुए वही आज एशियाई बाजार भी मजबूत रहे।

आज पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्र के सूचकांक दो फीसदी से ज्यादा ऊपर रहे। पीएसयू और धातु सूचकांकों में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। लेकिन एफएमसीजी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा तथा बैंकिंग और अचल सम्पत्ति क्षेत्र लगभग आधा फीसदी गिरा।

आज पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्र के सूचकांक दो फीसदी से ज्यादा ऊपर रहे। पीएसयू सूचकांक में भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। लेकिन एफएमसीजी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा तथा बैंकिंग और आईटी क्षेत्र लगभग आधा फीसदी गिरा।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से भेल, एलएंडटी और रिलायंस के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े और इनमें तीन फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। सत्यम कम्प्यूटर्स और रिलायंस एनर्जी के शेयर में दो फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। दूसरी ओर अम्बुजा सीमेंट का शेयर साढ़े तीन फीसदी से ज्यादा गिरकर सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा। इसके पीछे इंफोसिस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर दो फीसदी से ज्यादा लुढ़के। आईटीसी, रैनबैक्सी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

कारोबार की समाप्ति पर

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,807.64 के स्तर पर 112.54 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4777.80 के स्तर पर 44.80 अंक ऊपर बंद हुआ।

दोपहर 02:35 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,852.49 के स्तर पर 157.39 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4788.30 के स्तर पर 55.30 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

इस समय पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्र के सूचकांक दो फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं। पीएसयू, धातु और उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र में एक फीसदी से ज्यादा की खरीद दिखाई दे रही है। लेकिन एफएमसीजी क्षेत्र अब एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट में है।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एलएंडटी, भेल, रिलायंस, सत्यम कम्प्यूटर्स और रिलायंस एनर्जी के शेयर सबसे ज्यादा तेजी दिखा रहे हैं। दूसरी ओर अम्बुजा सीमेंट, इंफोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और रैनबैक्सी के शेयर सबसे ज्यादा गिरे हैं।

Friday, April 4, 2008

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी

काफी देर एक निश्चित सीमा में कारोबार करने के बाद शेयर बाजार अब बिकवाली का काफी दबाव झेल रहे हैं। यह दबाव पूंजीगत वस्तु, आईटी, वाहन और बैंकिंग में सबसे ज्यादा दिख रहा है। वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजार भी गिरावट पर हैं हालांकि अमेरिकी बाजार कल ऊपर रहे थे।

इस समय बीएसई पर पूंजीगत वस्तु क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और आईटी, वाहन और बैंकिंग क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा गिरे हुए हैं। लेकिन धातु और फार्मा क्षेत्र में सामान्य खरीद बरकरार है। इन दो क्षेत्रों के अलावा कोई भी सूचकांक बढ़त पर नहीं है। मिडकैप स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की घटबढ़ जारी है।

सेंसेक्स पर रैनबैक्सी, टाटा स्टील, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, ग्रासिम और भारती एयरटेल के शेयर ऊपर हैं जबकि एलएंडटी, भेल, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा गिरे हैं।

सुबह 11:36 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,664.59 के स्तर पर 167.96 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4742.00 के स्तर पर 29.60 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

सुबह 11:05 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,719.53 के स्तर पर 113.02 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4756.35 के स्तर पर 15.25 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार आज एक निश्चित सीमा में कारोबार कर रहे हैं और यहां पूंजीगत वस्तु, आईटी, एफएमसीजी और बैंकिंग में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजार भी गिरावट पर हैं हालांकि अमेरिकी बाजार कल ऊपर रहे थे।

इस समय बीएसई पर पूंजीगत वस्तु, आईटी, एफएमसीजी और बैंकिंग क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा गिरे हुए हैं। लेकिन धातु क्षेत्र में अच्छी खरीद है। इसके अलावा यहां तेल गैस क्षेत्र ही बढ़त पर है। मिडकैप स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली बढ़त दिखाई दे रही है।

सेंसेक्स पर रैनबैक्सी, टाटा स्टील, ग्रासिम, जेपी एसोसिएट्स और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर ऊपर हैं जबकि एलएंडटी, भेल, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा गिरे हैं।

सुबह 10:10 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,742.59 के स्तर पर 89.96 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4764.20 के स्तर पर 7.40 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

इस समय आईटी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है। वाहन, पूंजीगत वस्तु, बैंकिंग, एफएमसीजी क्षेत्रों में भी काफी गिरावट है। तेल गैस धातु क्षेत्रों में हल्की खरीद है। मिडकैप स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली घटबढ़ दिखाई दे रही है।

कल अमेरिकी बाजार एक सामान्य बढ़त पर कारोबार बंद करने में सफल रहे जबकि एक वहां एक उतारचढ़ाव भरा कारोबार देखा गया। लेकिन ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज गिरावट है।

सेंसेक्स पर ग्रासिम, हिंडाल्को, रिलायंस कम्युनिकेशन, रैनबैक्सी और ओएनजीसी के शेयर ऊपर है जबकि इंफोसिस, भेल, एचडीएफसी, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा गिरे हैं।

सुबह 9:56 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,888.76 के स्तर पर 56.21 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4787.65 के स्तर पर 16.05 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में उपभोक्ता टिकाऊ, तेल गैस, फार्मा जैसे क्षेत्र हल्की बढ़त पर हैं लेकिन आईटी, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु और एफएमसीजी क्षेत्रों में बिकवाली दिखाई दे रही है।

सेंसेक्स पर ओएनजीसी, रैनबैक्सी, सत्यम कम्प्यूटर्स जैसे शेयरों में तेजी है। भेल, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एसीसी, आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा गिरे हैं।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजार ने कल काफी उतारचढ़ाव के बीच सामान्य बढ़त पर कारोबार समाप्त करने में कामयाबी पाई। कल डाओ जोंस 20.20 अंक ऊपर 12,626.03 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.78 अंक चढ़ा और 1,369.31 पर रुका। नैस्डेक कम्पोजिट ने 1.90 अंक जोड़े और 2,363.30 के स्तर पर रहा।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार इस समय कमजोर कारोबार कर रहे हैं। यहां जापान का निक्केई 0.68 फीसदी नीचे है। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स 0.38 फीसदी गिरा है। दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 0.16 फीसदी पीछे है।

Thursday, April 3, 2008

शेयर बाजार बढ़त पर लौटे

मिलेजुले अंतर्राष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार इस समय सामान्य बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। हल्की मामूली बढ़त पर खुले बाजार कुछ देर के लिए हल्की गिरावट पर चले गए थे और इस समय यहां सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 27 अंक ऊपर है।

इस समय बीएसई पर आईटी और तेल व गैस क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की खरीद बटोरे हुए हैं। इसके पीछे अचल सम्पत्ति, वाहन, धातु और तकनीकी सूचकांक हैं। ऊर्जा क्षेत्र में हल्की बिकवाली है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से विप्रो, डीएलएफ, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयर इसी क्रम में सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। यहां सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, सिप्ला, रिलायंस एनर्जी, ग्रासिम और एसीसी के शेयर है।

आज विदेशी शेयर बाजारों से मिलेजुले संकेत मिले हैं। कल जहां अमेरिकी बाजार अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बीच गिरकर बंद हुए वहीं आज ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार बढ़त में हैं।

सुबह 10:12 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,835.73 के स्तर पर 85.33 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4781.30 के स्तर पर 27.10 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

सुबह 9:58 बजे

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,729.30 के स्तर पर 21.10 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 4753.90 के स्तर पर 0.30 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में धातु, उपभोक्ता टिकाऊ, बैंकिंग और अचल सम्पत्ति क्षेत्रों में ज्यादा बिकवाली दिखाई दे रही है।

सेंसेक्स पर सिप्ला, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर गिरावट पर हैं।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजार पिछले तीन दिनों में पहली बार गिरावट पर बंद हुए जब फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नांके ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी में हो सकती है।

कल डाओ जोंस 48.53 अंक गिरकर 12,605.83 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 2.65 अंक गिरा और 1,367.53 पर रुका। नैस्डेक कम्पोजिट 1.35 अंक गिरा और 2,361.40 के स्तर पर रहा।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार आज मिलाजुला कारोबार कर रहे थे। यहां जापान का निक्केई 0.09 फीसदी ऊपर था। हांगकांग का हैंगसेंग 0.62 फीसदी ऊपर था। सिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स 0.43 फीसदी चढ़ा था। दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 0.65 फीसदी आगे था। हालांकि ताइवान का ताइअवान व्हेटेड 0.07 फीसदी नीचे था।

Wednesday, April 2, 2008

शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद

आईटी, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र के शेयरों में आई तेजी के असर से देश के शेयर बाजार आज एक अच्छी समाप्ति देने में कामयाब रहे। हालांकि यह समाप्ति और बेहतर हो सकती थी यदि इस्पात की कीमतों को लेकर सरकार और इस्पात कम्पनियों के बीच चल रही रस्साकशी ने इसे थामा न होता।

सरकार और कम्पनियों के बीच इस्पात कीमतों को लेकर खींचतान की वजह से धातु कम्पनियां आज कमजोर दिखाई पड़ीं। इसकी वजह से एक समय 500 अंक की तेजी दिखा रहा सेंसेक्स महज 123 अंक चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी भी 100 से ज्यादा अंकों की तेजी दिखाने के बाद 14 अंक ऊपर बंद हुआ। आज धातु सूचकांक दो फीसदी से ज्यादा गिरा और बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरने वाला क्षेत्र रहा।

अमेरिका से आई खबरों से वित्तीय कम्पनियां और आईटी कम्पनियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। इसी वजह से कल वहां से आई अच्छी खबरों का बैंकिंग और आईटी कम्पनियों ने जमकर फायदा उठाया। आज आईटी, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा चढ़े। वाहन क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा ऊपर बंद हुआ। बाकी सूचकांकों में एक फीसदी से कम की घटबढ़ रही।

इससे पहले देश के शेयर बाजारों को अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले और सुबह शेयर बाजारों ने एक अच्छी शुरुआत की। कल डाओ जोंस 319 अंक चढ़ा और नैस्डेक भी 83 अंक का इजाफा दिखाने में कामयाब रहा। इसके बाद आज लगभग सभी एशियाई सूचकांकों में भी मजबूत बढ़त दिखाई दी।

सेंसेक्स पर एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयर चार फीसदी से ज्यादा तथा आईसीआईसीआई बैंक और जेपी एसोसिएट्स के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा चढ़े। इसके पीछे सत्यम कम्प्यूटर्स, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और भारती एयरटेल रहे जो दो फीसदी से ज्यादा ऊपर बंद हुए। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से रिलायंस एनर्जी (4.5 फीसदी), टाटा स्टील (3.2 फीसदी), भेल, आईटीसी और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा गिरे।

कारोबार की समाप्ति पर

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 15,750.40 के स्तर पर