Monday, March 31, 2008

शेयर बाजार:महंगाई, विदेशी रुख असर डालेंगे

मुंबई। बीते सप्ताह पिछले पांच महीने के दौरान सबसे लंबी छलांग लगाने वाले देश के शेयर बाजारों की चाल इस हफ्ते महंगाई को काबू करने और विदेशी बाजारों के रुख पर निर्भर करेगी।

महंगाई दर ने सरकार के होश उड़ाए

उन्नतीस मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजारों में पिछले तीन सप्ताह से चली रही गिरावट विदेशी निवेशकों की सक्रियता से थमी।

बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सप्ताह में बीते पांच माह के दौरान एक हफ्ते की सर्वाधिक 1376.46 अंक अर्थात 9.19 प्रतिशत की बढत के साथ 16371.29 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4942 अंक पर 368.05 अंक अर्थात 8.04 प्रतिशत ऊपर रहा

दिल्ली शेयर बाजार के पूर्व अध्यक्ष और ग्लोब कैपीटल मार्केट्स के प्रमुख अशोक अग्रवाल की राय में महंगाई की दर में तीव्र बढोतरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देखना यह है कि सरकार इसे काबू में करने के लिए क्या- क्या उपाय करती है


श्री अग्रवाल कहते हैं कि इसके साथ ही शेयर बाजारों का रुख अंतर्राष्ट्रीय बाजार की चाल पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। उनका कहना है कि वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने जिस तरह से मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए तीव्र आर्थिक विकास दर के साथ भी कुछ समझौता करने की बात कही है। इससे इस बात का आभास मिलता है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों को और कस सकता है

महंगाई की दर 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 59 सप्ताह के उच्च स्तर 6.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है और इसे लेकर सरकार सकते में है। वित्त मंत्री और पी चिदम्बरम तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने महंगाई को काबू में करने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही है।


वायदा बाजार:

बीते सप्ताह शेयर गुरुवार को माह के वायदा एवं विकल्प कारोबार का निपटान होना था, जिसे देखते हुए पहले दो दिन के दौरान शेयर बाजारों ने अच्छी दौड़ लगाई मंगलवार को सेंसेक्स ने अपने इतिहास की अंकों के लिहाज से दूसरी बडी 928.09 अंक की बढत हासिल की बुधवार और बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में कारोबारियों के सौदे पूरे करने में व्यस्त रहने से गतिविधियां कुछ कम रहीं।

बाजारः चौथी तिमाही नतीजों पर नजर


शुक्रवार को महंगाई की दर में जोरदार वृद्धि के बावजूद विश्व बाजारों की तेजी के बूते सेंसेक्स ने तिहरा शतक जमाया। बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिवस में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने तीन दिन लिवाली का बाजार को उठाने में खासा योगदान किया। सप्ताह के पहले तीन कारोबारी दिवसों ने 2227 करोड रुपए की लिवाली की। मार्च माह के दौरान 26 मार्च तक इनका कुल निकासी 772.90 करोड रुपए और इस वर्ष 11749.30 करोड रुपए की रही पिछले साल विदेशी निवेशकों ने 17 अरब डालर से अधिक का निवेश किया था

साझा कोषों ने 26 मार्च तक 2173.50 रुपए की शुद्ध बिकवाली की

सेंसेक्स के अलावा बीएसई के मझौली और लघु कंपनियों के शेयरों को भी खूब समर्थन देखने को मिला इससे इन सूचकांकों में क्रमश 558.69 तथा 679.78 अंक की जोरदार बढोतरी रही।

बाजारः कारोबार लड़खड़ाया

सेंसेक्स 16 हजार के नीचे पहुंचा

बाजार की गिरावट धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। सेंसेक्स अब 16 हजार के नीचे पहुंच चुका है।

10.42 बजे

सेंसेक्स 446 अंक गिरकर 15,924 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 126 अंक गिरकर 4,815 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गिरने वाले शेयरों में कैर्न इंडिया, डीएलएफ, इंफोसिस, एसबीआई, आरपीएल, एलएंडटी, रिलायंस एनर्जी, विप्रो, यूनिटेक आदि शामिल थे। जबकि सिपला, ओएनजीसी और भारती एयरटेल बढ़त बनाने में कामयाब रहे हैं।

आज एशियाई बाजारों में भी काफी कमजोरी देखी जा रही है। हेंग-सेंग 1.12 फीसदी नीचे है। जबकि निक्केई 1.5 फीसदी नीचे है। और ताइवान 1.19 फीसदी नीचे है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स हल्की बढ़त बनाने के कामयाब रहा है। कोरिया बिना घटाव-बढ़ाव के कारोबार कर रहा है।

विदेशी बाजारों से मिल रहे खराब संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही बुरी तरह लड़खड़ा गया। सेंसेक्स खुलने के साथ ही 200 अंक का गोता खा गया। अचल संपत्ति क्षेत्र, बैंकिंग तकनीकि क्षेत्र के स्टॉक ने कमजोर शुरुआत की है।

10.02 बजे

सेंसेक्स 259 अंक नीचे 16,112 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। और निफ्टी 69 अंक नीचे 4,872 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1979 थी जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 1012 थी। और 73 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों से बुरे संकेत

आज एशियाई बाजारों में भी दबाव देखा जा रहा है। ज्यादातर बाजार काफी गिरावट दिखा रहे हैं। निक्केई, कॉस्पी, ताइवान, हेंग-सेंग सभी बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।

हालांकि इन सब के बीच सिंगापुर का मानदण्ड सूचकांक स्ट्रेट टाइम्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

Saturday, March 29, 2008

सेंसेक्स ने भी लगाया तिहरा शतक, 356 अंक चढ़ा

मुंबई : चेन्नै टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग की ट्रिपल सेंचुरी का जश्न मुबंई में दलाल स्ट्रीट पर सेंसेक्स ने भी मनाया। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स ने मुद्रास्फीति दर 6.68 प्रतिशत होने की चिंता को नजरअंदाज करते हुए तिहरा शतक लगाया। एशिया के शेयर बाजारों में अच्छी बढ़त के समाचारों के बीच देश के शेयर बाजारों ने भी दो दिन के बाद जोरदार पलटी मारी। बंबई शेयर बाजार ( बीएसई ) का सेंसेक्स 356 और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ( एनएसई ) का निफ्टी 112 अंक ऊपर बंद हुए।

हालांकि महंगाई को लेकर ताजा आंकड़े शेयर बाजारों के अनुकूल नहीं थे। किंतु इसका असर बाजार पर नहीं दिखा। मुद्रास्फीति की दर 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 0.76 प्रतिशत बढ़कर 59 सप्ताह के उच्च स्तर 6.68 प्रतिशत पर पहुंच गई। अमेरिका में गुरुवार को डाऊ जोंस सूचकांक में गिरावट देखी गई थी, लेकिन एशियाई बाजारों पर इसका असर नहीं रहा। चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 4.9 प्रतिशत की जोरदार बढ़त हासिल करने में सफल रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसैंग, जापान का निक्केई भी अच्छी बढ़त में थे।

सेंसेक्स सत्र के शुरू में गुरुवार के 16015.56 अंक की तुलना में 16100.26 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें करीब 570 अंक की उठापटक देखी गई। ऊंचे में 16452.08 अंक को छूने के बाद यह नीचे में 15884.45 अंक तक गिरावट और समाप्ति पर कुल 355.73 अंक यानी 2.22 प्रतिशत की बढ़त से 16371.29 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी 4830 अंक पर खुला और ऊंचे में 4970.80 नीचे में 4796.35 अंक तक गिरने के बाद कुल 111.75 अंक यानी 2.31 प्रतिशत की बढ़त से 4942 अंक पर बंद हुआ।

बाजार ने किया मजबूती का रुख

काफी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार आज दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद होने में कामयाब रहा। मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) के बढ़ने वाले क्षेत्रों की बात की जाए तो इनमें धातु, पूंजीगत वस्तु, आईटी, अचल संपत्ति, उर्जा क्षेत्रों के सूचकांक शामिल रहे। इन सूचकाकों में अच्छी तेजी देखी गई।

सेंसेक्स ने भी लगाया तिहरा शतक

आज मझोले और छोटे शेयरों के सूचकांक शानदार तेजी दिखाते हुए 4 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहे। बढ़ने वाले शेयरों की कुल संख्या ने गिरने वाले शेयरों की संख्या को पीछे छोड़ दिया। आज एशियाई बाजारों ने भी अच्छी वापसी दिखाई थी इन कारणों से भी भारतीय बाजार को सहारा मिला।

कारोबार की पूर्ण समाप्ति पर सेंसेक्स 355 अंक की बढ़त के साथ 16,371 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 111 अंक की बढ़त के साथ 4,942 के स्तर पर बंद हुआ।

सुजलॉन, टाटा स्टील, केर्न इंडिया, भेल, एलएंडटी, विप्रो आदि सभी स्टॉक जबरदस्त मजबूती के साथ बंद हुए हैं। जबकि एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स में काफी गिरावट देखी गई है। बाजार धीरे-धीरे वापसी की तरफ बढ़ रहा है। सुबह से कल के स्तर के पास घूम रहे बाजार ने अच्छी मजबूती दिखानी शुरु कर दी है।

3.10 बजे

सेंसेक्स 280 अंक ऊपर 16,251 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 93 अंक ऊपर 4,924 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Friday, March 28, 2008

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत

आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। इन बाजारों ने शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ की थी लेकिन धीरे-धीरे ये मजबूती का रुख कर रहे हैं।

स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान, हेंग-सेंग, कॉस्पी सभी हरे रंग के निशान में आ चुके हैं। यानी इनकी मजबूती वापस आ रही है।

बाजार का झुकाव हल्की गिरावट की ओर

बाजार फिसला

फिलहाल, बाजार का झुकाव हल्की गिरावट की तरफ है। हालांकि धातु, अचल संपत्ति, पूंजीगत वस्तु और उर्जा क्षेत्र के कुछ शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा बड़े बैंक और वाहन क्षेत्र के शेयरों पर देखा जा रहा है।

11.45 बजे

सेंसेक्स 73 अंक गिरकर 15,941 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 18 अंक गिरकर 4,811 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

लेकिन मझोले शेयर 1.5 फीसदी और छोटे शेयर 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
बड़े शेयर जिनमें आज अच्छी तेजी देखी जा रही है उनमें टाटा स्टील, सुजलॉन, कैर्न इंडिया, सिपला और आईटीसी शामिल हैं।

वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं।



बाजार ने आज आधे फीसदी की तेजी के साथ शुरुआत की है। यह ठीक-ठाक शुरुआत कही जा सकती है। मझोले शेयर का सूचकांक भी हरे रंग में खुला है। बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में डीएलएफ 1.5 फीसदी ऊपर था। जबकि आईटीसी, एलएंडटी, एसबीआई, हिंडाल्को भी हरे रंग के निशान में कारोबार कर रहे थे।

10.15 बजे

सेंसेक्स 49 अंक ऊपर 16,064 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 27 अंक ऊपर 4,857 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1923 थी और गिरने वाले शेयरों की संख्या 1060 थी। और 79 शेयरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है।

मझोले शेयरों में आज जेपी हाइड्रो, मुंद्रा लाइफस्टाइल, ऑर्किड केमिकल, गुजरात एनआरई कोक और डीसीबी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09.58 बजे

सेंसेक्स 85 अंक ऊपर 16,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 20 अंक ऊपर 4,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान, हेंग-सेंग सभी मजबूती दिखा रहे हैं।

हालांकि कल डाओ जोंस 120 अंक गिरकर बंद हुआ था। और नैस्डेक 43 अंक फिसल गया था। लेकिन इसके बावजूद आज एशियाई बाजार मजबूत नजर रहे हैं।

फिर से गिरे अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजारों में काफी कमजोरी देखने को मिली। डाओ जोंस 120 अंक गिरकर 12,302 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि ‘एसएंडपी500’ 15 अंक गिरकर 1325 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 43 अंक गिरकर 2,280 के स्तर पर बंद हुए।

Thursday, March 27, 2008

एशियाई बाजार दबाव में

आज एशियाई बाजार काफी कमजोर दिख रहे हैं। शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई में 1.78 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि ताइवान का बाजार 1.74 फीसदी की गिरावट दिखा रहा था।

कॉस्पी करीब एक फीसदी नीचे था। और स्ट्रेट टाइम्स भी 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था। शंघाई 3.5 फीसदी और हेंग-सेंग 1.54 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार: दबाव बरकरार

कल डाओ जोंस 109 अंक गिरकर 12,422 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नैस्डेक 16 अंक गिरकर 2,324 के स्तर पर बंद हुआ। और ‘एसएंडपी500’ 11 अंक 1341 के स्तर पर बंद हुआ।

खराब आर्थिक आंकड़ों की वजह से यह कमजोरी आई है। अमेरिका के कोष सचिव हेनरी पॉलसन का कहना है कि वित्तिय क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए स्पष्ट नियम बनाने की जरुरत है।

बाजार की कमजोर शुरुआत

आज बाजार कमजोरी के साथ खुला लेकिन जल्द ही यह कमजोरी थोड़ी कम हो गई। निफ्टी 4800 के थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि सेंसेक्स 16 हजार के आस-पास कारोबार कर रहा है। मझोले और छोटे शेयर भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजार भी स्थिर है। ज्यादातर एशियाई बाजार लाल रंग के निशान में दिख रहे हैं।

09.57 बजे

सेंसेक्स 124 अंक गिरकर 15,962 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 10 अंक गिरकर 4,818 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1583 थी, जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 1404 थी। और 73 शेयर बिना किसी फेरबदल के कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में गिरने वाले शेयरों में एचडीफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस एनर्जी, जेपी एसोसिएट्स, इंफोसिस, एलएंडटी, सूजलॉन, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो होंडा, टीसीएस शामिल थे। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी, नाल्को, कैर्न इंडिया, एचयूएल, आईटीसी, अंबुजा सीमेंट शामिल थे।

एशियाई बाजारों में आज भी कमजोरी देखी जा रही है। निक्केई, हेंग-सेंग, कॉस्पी, ताइवान सभी कमजोर दिख रहे हैं।

कल अमेरिकी बाजार में काफी गिरावट देखी गई। खराब आर्थिक आंकड़ों की वजह से यह गिरावट आई है। डाओ जोंस 109 जबकि नैस्डेक 16 अंक गिरकर बंद हुआ।

Wednesday, March 26, 2008

हल्की गिरावट के साथ बाजार बंद

छोटे शेयरों ने दिग्गजों को पछाड़ा

कल की शानदार तेजी के बाद आज बाजार थोड़ा संघटित होता नजर आया। बड़े शेयर आज भले ही लाल रंग के निशान में बंद हुए हों लेकिन कुल बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों के मुकाबले ज्यादा ही रही।

कारोबार समाप्ति पर सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ 16,086 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 48 अंक गिरकर 4,828 के स्तर पर बंद हुआ।

आज बैंक, उर्जा, तेल और गैस क्षेत्र के स्टॉक पर बिकवाली का दबाव देखा गया। वहीं अचल वस्तु क्षेत्र और धातु क्षेत्र के स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी ज्यादा दिखी।

अगर बढ़ने वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें एचडीफसी, टाटा स्टील, टाटा पॉवर, हिंडाल्को, एचडीफसी बैंक, गेल, र्स्टलाइट इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी शामिल रहें।

जबकि नाल्को, जेपी एसोसिएट्स, एचयूएल, सन फार्मा, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल गिरने वालों की सूची में शामिल थे।



बाजारः नर्मी का माहौल

बड़े शेयरों में खरीदारों की रुझान में कमी से आज सेंसेक्स और निफ्टी में थोड़ी कमजोरी देखी जा रही है। फिलहाल ( 1.15 बजे) सेंसेक्स 146 अंक नीचे है।

वहीं छोटे और मझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। स्मॉलकैप सूचकांक तो दो फीसदी ऊपर है।


धातु क्षेत्रों का प्रदर्शन आज अच्छा है। टाटा स्टील और सेल अच्छी तेजी दिखा रहे हैं। धातु क्षेत्र का स्टॉक 1.5 फीसदी ऊपर है।

12.50 बजे


सेंसेक्स 86 अंक नीचे 16,131 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 16 अंक नीचे 4,861 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1883 थी जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 1090 थी। और 87 शेयरों में किसी तरह के बदलाव नहीं देखे जा रहे थे।

बाजार में आज सुस्ती की एक वजह यह भी कि निवेशकों की तरफ से ज्यादा खरीदारी नहीं दिखाई दे रही है। कल की तेजी के बाद बाजार संघटित हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच छोटे शेयर बड़े शेयरों को पीछे छोड़ते हुए 1 फीसदी की तेजी दिखा रहे हैं।

उधर एशियाई बाजार भी कुछ अच्छे कारोबरी दिवस के बाद आज आराम फरमाता नजर रहा है। हालांकि अचल संपत्ति क्षेत्र और धातु थोड़ी तेजी दिखा रहे हैं। लेकिन आज आईटी और बैंकिंग स्टॉक कमजोर नजर रहे हैं।

हिंडाल्को, एचडीएफसी, गेल, र्स्टलाइट इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। जबकि इंफोसिस, आईसीआईसी बैंक, भारती एयरटेल में कमजोरी देखी जा रही है।


गतिशील स्टॉक इस्पात और एडलैब्स भी आज तेजी दिखा रहे हैं और मिडकैप सूचकांक को हरे रंग में बने रहने में मदद कर रहे हैं।

सुबह का कारोबार

11:25 बजे

सेंसेक्स 47 अंक ऊपर 16,264 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 0.70 अंक गिरकर 4,876.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1952 और गिरने वाले शेयरों की संख्या 1031 थी। वहीं 77 शेयर में कोई बदलाव नहीं देखने को मिली।


09:56 बजे

सेंसेक्स 10 अंक ऊपर 16,228 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। और निफ्टी 14 अंक ऊपर 4,891 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों की संख्या राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) में 249 थी जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 170 थी।

बढ़ने वाले शेयरों में एबीबी, र्स्टलाइट, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, आईटीसी, जेपी एसोसिएट्स, एचयूएल, एसबीआई और रिलायंस कम्यूनिकेशन शामिल थे, जबकि गिरने वालों में आईसीआईसीआई बैंक, सेल, इंफोसिस, रिलायंस एनर्जी, टाटा पॉवर शामिल थे।

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। वहीं कल अमेरिकी बाजारों में भी धीमा कारोबार ही देखा गया। डाओ जोंस कल 16 अंक गिरकर बंद हुआ। जबकि नैस्डेक 14 अंक बढ़कर बंद हुआ।

फोर्ड-टाटा’ सौदे का ऐलान आज

जैगुआर और लैंड रोवर पर टाटा की सवारी पक्की हो चुकी है। सीएनबीसी आवाज़ को मिली जानकारी के मुताबिक फोर्ड और टाटा मोटर्स के बीच कल सहमति पत्र पर दस्तखत हो चुके हैं।

हालांकि फोर्ड और टाटा मोटर्स के बीच जैगुआर और लैंडरोवर की खरीद का औपचारिक ऐलान आज हो जाएगा। लेकिन इसके ऐलान का वक्त का खुलासा अभी भी फोर्ड ने नहीं किया है।

फोर्ड दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार कम्पनी है, और पिछले 21 सालों से लग्जरी गाड़ियों के बाजार पर राज कर रही है। लेकिन पिछले दो सालों के दौरान उसे 15 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपए) का नुकसान हुआ है, और इसीलिए वो इन दोनों ब्रांड को बेचना चाहती है।

टाटा ने सौदे के लिए तीन अरब डॉलर (करीब 120 अरब रुपए) कर्ज लिया है। जबकि फोर्ड इन दोनों ब्रांड को बेचने के बाद इनके कर्मचारियों को पेंशन के तौर पर 60 करोड़ डॉलर (करीब 2400 करोड़ रुपए) मुहैया कराएगी।

इस सौदे के बाद एक महीने तक फोर्ड टाटा को इन दोनों कारों के उपकरण की पूर्ति करेगा। इस सौदे से टाटा को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उसे दुनिया भर में अपने संचार-तंत्र को मजबूत बनाने का मौका मिलेगा।

टाटा के नाम हुआ जगुआर एवं लैंड रोवर

लंदन.टाटा ने फोर्ड के साथ जगुआर और लैंड रोवर अधिग्रहण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया है। इस