Thursday, January 31, 2008

शेयर बाजार बढ़त में लौटे

देश के शेयर बाजार अब कुछ सम्भल गए हैं यहां निचले स्तरों से खरीदारी का साथ मिलने लगा हैइससे शेयर बाजार बढ़त पर लौट आए हैंफिलहाल सेंसेक्स 223 और निफ्टी 74 अंक ऊपर मौजूद हैऐसा ही सुधार मिडकैप स्मॉलकैप सूचकांकों में भी दिखाई दे रहा है

फिलहाल यहां तेल गैस सूचकांक तीन फीसदी से ज्यादा और आईटी, ऑटो, बैंकिंग और तकनीकी सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा की तेजी पर हैकेवल पूंजीगत वस्तु, फार्मा, धातु और ऊर्जा क्षेत्रों में गिरावट दिखाई दे रही है

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से ओएनजीसी, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अम्बुजा सीमेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं

सेंसेक्स में हिंडाल्को, एचडीएफसी, आईटीसी, टाटा स्टील, सत्यम कम्प्यूटर्स, एसीसी, डीएलएफ, भेल, विप्रो, ग्रासिम के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं

दोपहर 12:35 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,981.91 के स्तर पर 223.27 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5241.85 के स्तर पर 74.25 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,453.10 के स्तर पर 27.10 अंक ऊपर और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10,175.14 के स्तर पर 28.28 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है

दोपहर 12:12 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,853.71 के स्तर पर 95.07 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5198.65 के स्तर पर 31.05 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,427.50 के स्तर पर 1.50 अंक ऊपर और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10,107.89 के स्तर पर 38.97 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

फिलहाल यहां तेल गैस सूचकांक तीन फीसदी और आईटी, ऑटो और तकनीकी सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा की तेजी पर हैकेवल पूंजीगत वस्तु, फार्मा और ऊर्जा क्षेत्रों में गिरावट दिखाई दे रही है

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशन, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं

सेंसेक्स में हिंडाल्को, एचडीएफसी, भेल, सिप्ला, ग्रासिम, रैनबैक्सी, एसीसी, एसबीआई, सत्यम कम्प्यूटर्स और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं

सुबह 11:20 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17735.10 के स्तर पर 23.54 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5159.90 के स्तर पर 7.70 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,349.20 के स्तर पर 76.80 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10,005.20 के स्तर पर 141.66 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

फिलहाल यहां आईटी, तकनीकी शेयरों के साथ-साथ तेल गैस क्षेत्र भी बढ़त पर लौटे हैंहालांकि धातु क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर हैबाकी क्षेत्र एक फीसदी के आसपास की गिरावट पर मौजूद हैं

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, ओएनजीसी, इंफोसिस, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, टीसीएस और अम्बुजा सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं

सेंसेक्स में हिंडाल्को, ग्रासिम, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी, डीएलएफ, टाटा स्टील, एसीसी, रिलायंस एनर्जी और एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं

सुबह 10:35 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17474.62 के स्तर पर 284.02 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,092.45 के स्तर पर 75.15 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,179.00 के स्तर पर 246.40 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 9,899.56 के स्तर पर 246.60 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

इस समय अचल सम्पत्ति क्षेत्र लगभग चार और धातु क्षेत्र तीन फीसदी से ज्यादा गिर चुका हैटिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र, बैंकिंग, तेल गैस, ऊर्जा और पीएसयू क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा नीचे है और कोई भी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त पर नहीं है

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से केवल भारती एयरटेल, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त पर हैंयहां हिंडाल्को, रिलायंस एनर्जी, टाटा स्टील, डीएलएफ, एसबीआई, एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी, रैनबैक्सी और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं

यहां मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी काफी गिरावट पर हैं

सुबह 10:13 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,559.83 के स्तर पर 198.81 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5110.75 के स्तर पर 56.85 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

सुबह 9:58 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,702.13 के स्तर पर 56.51 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,144.20 के स्तर पर 23.40 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख हैयहां जापान का निक्केई आधे फीसदी की तेजी पर हैदक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट एक फीसदी की तेजी दिखा रहा हैहालांकि हांगकांग का हैंग सेंग सवा फीसदी नीचे गिरा हैताइवान का ताइवान व्हेटेड एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी पर हैसिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स आधा फीसदी गिरा है

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा फेड रेट में आधे फीसदी की कमी किए जाने के बावजूद अमेरिकी बाजार लुढ़क गएयहां डाओ जोंस में 37.47 अंक की गिरावट आई यह 12,442.83 के स्तर पर बंद हुआएसएंडपी 500 सूचकांक 6.49 अंक कमजोर होकर 1,355.81 अंक पर बंद हुआनैस्डेक कम्पोजिट में 9.06 अंक की गिरावट रही और यह 2,349 के स्तर पर बंद हुआ

अमेरिकी बाजार कल फिर टूटे

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में आधा फीसदी कटौती के बावजूद दो दिन की तेजी पर कल अमेरिकी बाजार में लगाम लग गई।

डाओ जोंस 37 अंक की गिरावट के साथ 12,442 के स्तर पर बंद हुआ जबकि नैस्डेक नौ अंक गिरकर 2,349 के स्तर पर बंद हुआ और एसएंडपी500 छः अंक गिरकर 1,355 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

अमेरिका में मंदी का खतरा एशियाई बाजारों के लिए भारी पड़ रहा है। आज शुरुआती कारोबार एशियाई बाजार करीब डेढ़ प्रतिशत तक गिरकर खुले। लेकिन उसके बादा यहां तेज वापसी देखने को मिली।

कुल मिलाकर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान है। कहीं हल्की गिरावट है तो कहीं हल्की तेजी है। यानी यहां से कुछ साफ संकेत नहीं मिल रहे हैं।

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी

देश के शेयर बाजारों में अब गिरावट बढ़ने लगी हैयहां सभी क्षेत्रों में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही हैसेंसेक्स की गिरावट इस समय बढ़कर 250 से ज्यादा अंकों की हो गई हैलेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी का साथ मिल रहा हैनिफ्टी इस समय 75 अंक नीचे है

इस समय अचल सम्पत्ति क्षेत्र लगभग चार और धातु क्षेत्र तीन फीसदी से ज्यादा गिर चुका हैटिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र, बैंकिंग, तेल गैस, ऊर्जा और पीएसयू क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा नीचे है और कोई भी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त पर नहीं है

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से केवल भारती एयरटेल, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त पर हैंयहां हिंडाल्को, रिलायंस एनर्जी, टाटा स्टील, डीएलएफ, एसबीआई, एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी, रैनबैक्सी और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं

यहां मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी काफी गिरावट पर हैं

शेयर बाजारों को आज वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैंकल अमेरिकी बैंक फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आधे फीसदी की और कटौती किए जाने के बावजूद अमेरिकी बाजारों में बिकवाली देखी गईजबकि आज एशियाई बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे हैं

सुबह 10:35 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17474.62 के स्तर पर 284.02 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,092.45 के स्तर पर 75.15 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,179.00 के स्तर पर 246.40 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 9,899.56 के स्तर पर 246.60 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

सुबह 10:13 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,559.83 के स्तर पर 198.81 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5110.75 के स्तर पर 56.85 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

सुबह 9:58 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,702.13 के स्तर पर 56.51 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,144.20 के स्तर पर 23.40 अंक नीचे कारोबार कर रहा है

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख हैयहां जापान का निक्केई आधे फीसदी की तेजी पर हैदक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट एक फीसदी की तेजी दिखा रहा हैहालांकि हांगकांग का हैंग सेंग सवा फीसदी नीचे गिरा हैताइवान का ताइवान व्हेटेड एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी पर हैसिंगापूर का स्ट्रेट टाइम्स आधा फीसदी गिरा है

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा फेड रेट में आधे फीसदी की कमी किए जाने के बावजूद अमेरिकी बाजार लुढ़क गएयहां डाओ जोंस में 37.47 अंक की गिरावट आई यह 12,442.83 के स्तर पर बंद हुआएसएंडपी 500 सूचकांक 6.49 अंक कमजोर होकर 1,355.81 अंक पर बंद हुआनैस्डेक कम्पोजिट में 9.06 अंक की गिरावट रही और यह 2,349 के स्तर पर बंद हुआ

Wednesday, January 30, 2008

बिकवाली के चलते सेंसेक्स कमजोर

मुंबईः बाकी एशियाई शेयर बाजारों में मंदी के चलते भारतीय बाजार भी बुधवार सुबह गिरावट के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 189 पॉइंट्स गिरकर 18152.78 पर पहुंच गया।

कुछ ऐसी ही स्थिति नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की भी रही। निफ्टी 45.45 पॉइंट्स नीचे 5235.35 के स्तर पर खुला। उसके बाद भी स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हुआ।

सेबी विदेशी निवेश स्थिरता को सुधारे

शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की स्थिरता में सुधार करने की जरूरत है।

यह बात फिक्की तथा अर्न्स्ट एंड यंग के एक अध्ययन में कही गयी है।

अध्ययन में कहा गया घरेलू पूंजी बाजार विशेषकर इक्विटी बाजार ने विदेशी पोर्टफोलियो प्रवाह पर निर्भरता का प्रदर्शन किया है।

प्रवाह बढ़ रहा है तो बाजार में उतार चढ़ाव की संभावना भी बढ़ गयी है।

नियामक को इस प्रवाह की स्थिरता सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए।

सांड की मूर्ति ने नहीं गिराया बाजार : शिल्पकार

मुंबई: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सामने स्थापित सांड की कांस्य मूर्ति के शिल्पी भगवान रामपुरे ने कहा है कि पिछले हफ्ते हुई गिरावट के लिए इस मूर्ति को बेवजह दोषी ठहराया जा रहा है। बीएसई ने भी कहा है कि मूर्ति स्थापित करने का बाजार से कोई संबंध नहीं है।

भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार के भव्य भवन के सामने इस सांड को बड़े धूमधाम से स्थापित किया गया था। इसकी प्रेरणा वॉल स्ट्रीट के सांड से ली गई, जो न्यूयार्क में 19 साल पहले स्थापित किया गया था। शोलापुर के मूर्ति शिल्पी रामपुरे ने कहा, मुझे उन पर दया आ रही है, जो गिरावट के लिए मूर्ति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

लोगों को इस मूर्ति को कलात्मक रचना के रूप में देखना चाहिए। एक नामी-गिरामी ज्योतिषी की सलाह पर मूर्ति की दिशा बदलने और एक नए मुहूर्त में उसे फिर से स्थापित करने की मांग की गई है। एक शिल्पी के तौर पर मैंने इस पर अपनी सहमति जता दी है।

शेयर बाजार कमजोर

एशियाई बाजारों की कमजोरी के कारण भारतीय बाजार भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। यहां सेंसेक्स 114 अंक और निफ्टी 40 अंक नीचे मौजूद है। यहां मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक भी हल्की गिरावट पर हैं।

इस समय अचल सम्पत्ति सूचकांक को छोड़कर सभी सूचकांक गिरावट में हैं। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एसबीआई, डीएलएफ, ग्रासिम, भेल, एचडीएफसी बैंक, एसीसी, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सत्यम कम्प्यूटर और रैनबैक्सी के शेयर बढ़त पर हैं।

यहां बजाज ऑटो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, ओएनजीसी, हिंडाल्को, एलएंडटी, आईटीसी, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस, इंफोसिस और अम्बुजा सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।

सुबह 10:18 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17978.33 के स्तर पर 113.61 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,241.30 के स्तर पर 39.50 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,591.65 के स्तर पर 18.05 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10,371.08 के स्तर पर 6.59 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

सुबह 9:58 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,970.24 के स्तर पर 121.70 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5237.85 के स्तर पर 42.95 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजारों में कल अच्छी बढ़त देखने को मिली। डाओ जोंस में 96.41 अंक की तेजी आई यह 12,480.30 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 8.34 अंक चढ़कर 1,362.30 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक कम्पोजिट में 8.15 अंक की तेजी रही और यह 2,358.06 पर बंद हुआ।

Tuesday, January 29, 2008

उतार-चढ़ाव की वजह से मैंने नींद नहीं की खराब: दामोदरन

नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट के उतारचढ़ाव को बाजार की सामान्य गतिविधि करार देते हुए सेबी चीफ एम. दामोदरन ने सोमवार को कहा कि इन मुद्दों पर मैंने अपनी नींद नहीं खराब की हैसेबी ने कहा कि प्राइमरी मार्केट एडवाइजरी कमिटी ने आईपीओ की प्रक्रिया 21 दिन की बजाय 16 दिन में पूरी करने की सिफारिश की है और सेबी ने इसे मानने का फैसला किया है

इस प्रक्रिया के तहत शेयर के अलॉटमेंट और रिफंड शामिल हैंइस बीच, जानकारी मिली है कि रिलायंस पावर ने आईपीओ के रिफंड की प्रक्रिया 1 फरवरी तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया हैइसकी लिस्टिंग फरवरी के पहले सप्ताह में होगी

RBI और IPO रिफंड से तय होगा शेयर मार्केट

मुंबई : इस हफ्ते स्टॉक मार्केट की चाल आरबीआई के कदम और आईपीओ रिफंड पर निर्भर करेगीपिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा की गई कटौती के बाद स्टॉक मार्केट में रिलीफ रैली चल पड़ी थीवैसे सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के चलते पिछले दो हफ्ते में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं

फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर कैपिटल और रिलायंस पावर के आईपीओ में रिफंड का काम शुरू होने के बाद ही लिक्विडिटी में इजाफा होगाइन दोनों आईपीओ में निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये लगे हुए हैं और इसका बड़ा हिस्सा स्टॉक मार्केट से निकाला गया हैफ्यूचर कैपिटल से करीब 16 हजार करोड़ रुपये रिफंड आने हैं जबकि रिलायंस पावर से करीब 1 लाख करोड़ रुपये मार्केट में आने की उम्मीद जताई जा रही हैफ्यूचर कैपिटल के रिफंड का काम 29 जनवरी से शुरू होगा और इसका शेयर 1 फरवरी को लिस्ट होने की संभावना हैरिलायंस पावर के आईपीओ की लिस्टिंग फरवरी के पहले सप्ताह में होगी

इस हफ्ते स्टॉक मार्केट की पैनी नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति पर होगीआरबीआई 29 जनवरी को इसकी घोषणा करेगायूएस फेड कट के बाद उम्मीद है कि आरबीआई भी रीपो रेट में चौथाई फीसदी की कटौती करेगाफेड कट का असर शुक्रवार को स्टॉक मार्केट पर दिखा था और इस दिन सेंसेक्स में 1140 अंकों की रेकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 14 से 22 जनवरी तक लगातार हो रही गिरावट के बाद भी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था

इस गिरावट में विभिन्न कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 16 लाख करोड़ की कमी हुई थी। 22-23 जनवरी को सेंसेक्स में थोड़ी रिकवरी होने के बावजूद अभी भी विभिन्न कंपनियों के मार्केट कैप में 10 लाख करोड़ रुपये की कमी देखी जा रही है

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 29 जनवरी को घोषित होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बाजार की दिशा तय कर देगाइस हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व की भी बैठक होनी है और इससे भी बाजार की दिशा तय होगी

यूलिप में निवेश करें, बारीकियां समझ कर

शेयर मार्केट और दूसरे पूंजी बाजारों में तेजी को देखते हुई निवेशकों में यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान यानी यूलिप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैजब आप यूलिप पॉलिसी लेते हैं, तो इसमें निवेश किए गए आपके पैसे का एक हिस्सा पूंजी बाजार में निवेश किया जाता है और दूसरे हिस्से से लाइफ कवरेज होता हैएक्सपर्ट की राय में यूलिप से बेहतर रिटर्न हासिल होते हैं, लेकिन इनका स्ट्रक्चर थोड़ा कॉम्प्लेक्स होता हैऐसे में निवेश करने से पहले इसके हर पहलू के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है

यूलिप क्या है?
यूलिप यानी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लानइसमें किए गए निवेश का एक हिस्सा आपकी चुनी हुई योजना में लगाया जाता है और दूसरा हिस्सा आपका इंश्योरेंस कवर करता हैअमूमन आप इंश्योरेंस का जो भी प्रीमियम अदा करते हैं, उसका पांच-छह गुना तक की रकम का जीवन बीमा कवर किया जाता हैज्यादातर यूलिप योजनाएं तीन साल की लॉक-इन अवधि की होती हैं

इंश्योरेंस कवर के अलावा जो निवेश किया जाने वाला हिस्सा होता है, उसमें कई इनवेस्टमेंट ऑप्शन होते हैंकिसी में पूरा पैसा इक्विटी यानी शेयर बाजार में निवेश किया जाता हैसुरक्षित निवेश योजना के तहत इक्विटी और ऋण बाजार में निवेश का अनुपात 70 और 30 होता है, जबकि बैलेंस्ड प्लान में इनमें 50-50 का निवेश अनुपात होता हैहालांकि पॉलिसी लेने वालों को एक प्लान से दूसरे प्लान में जाने का विकल्प रहता है, लेकिन ये सीमित होते हैं

यूलिप से जुड़े ऊपरी व्यय
अमूमन पहले साल आप जितना प्रीमियम देते हैं, उसका एक हिस्सा काटकर ही निवेश किया जाता हैमान लीजिए पहले साल आपने 50,000 रुपये का प्रीमियम भरा, तो आपकी जो राशि निवेश के लिए जमा होगी, उसका हिसाब कुछ इस तरह बनेगा

प्रीमियम राशि- 50,000 रुपये
एंट्री लोड -5 फीसदी- 2,500 रुपये
फंड मैनेजमेंट शुल्क- 7.5 फीसदी - 3750 रुपये
एडमिनिस्ट्रेशन चार्जेज-240 रुपये
मॉर्टलिटी चार्ज- 140 रुपये
कुल लागत- 6,630 रुपये
वास्तविक निवेश राशि -50,000 -6,630 रुपये
43,370 रुपये

( इस उदाहरण में 50,000 रुपये प्रीमियम है और बीमा 2.5 लाख रुपये का है)

यूलिप की बारीकियां
चूंकि यूलिप का एक हिस्सा शेयर मार्केट या दूसरे पूंजी बाजारों में निवेश किया जाता है, इसलिए जैसे ही आपके पैसे से खरीदे गए शेयरों और यूनिटों के दाम गिरने लगते हैं, आपका रिजर्व कम होने लगता हैअब अगर इसमें इतना पैसा नहीं बचा है कि आपकी प्रीमियम राशि कवर हो सकती है, तो प्रीमियम का भुगतान नहीं होताआपसे प्रीमियम भरने को कहा जाता हैअगर आप ऐसा नहीं कर पाते, तो आपका बीमा कवर खत्म हो सकता हैदूसरे इसमें परंपरागत इंश्योरेंस पॉलिसी से मिलने वाले छह से आठ फीसदी तक के रिटर्न की भी गारंटी नहीं होती

एजेंट जो नहीं बताते
ज्यादातर एजेंट साल दर साल लगने वाले चार्जेज के बारे में नहीं बतातेयूलिप से आप तीन साल बाद पैसे निकाल सकते हैंप्रीमियम का भुगतान भी आपके फंड में जमा रकम से होता रहेगालेकिन अगर आपके फंड में इतना पैसा नहीं है कि मॉर्टलिटी चार्ज जमा किया जा सके, तो आपका इंश्योरेंस खत्म हो सकता हैअमूमन एजेंट ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं देते

मुआवजा
अगर बीमा पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो यूलिप पॉलिसी धारक को इंश्योर्ड रकम यानी